मध्य प्रदेश में कब आएगा मानसून ? मौसम विभाग ने बताया किस दिन होगी बारिश
मध्य प्रदेश में कब आएगा मानसून ? मौसम विभाग ने बताया किस दिन होगी बारिश
Share:

इंदौर: इस साल गर्मी की शुरुआत जबरदस्त हुई। मई के 15 दिन भी सूरज आग उगलता रहा। महीने के अंत तक पहुंचते-पहुंचते हवाओं से गर्मी में कुछ गिरावट आई। अब सभी को अच्छे मानसून की प्रतीक्षा है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में मानसून गत वर्ष की तुलना में 2 से 3 दिन देरी यानी 15 से 17 जून के बीच पहुंचेगा। पश्चिम अंचल में इससे पहले आने की संभावना है।

इस बार मानसून सामान्य रहेगा और 98 फीसद बारिश की उम्मीद है। विभागीय अनुमान के मुताबिक, जून में मानसून कमजोर रह सकता है, हालांकि जुलाई की शुरुआत से यह तेजी पकड़ लेगा। ठंड की तरह इस बार गर्मी का मौसम भी विविधताओं से भरा रहा। फरवरी से मई के बीच चार माह तक सूरज ने तीेखे तेवर तो दिखाए, मगर मिश्रित हवाओं ने गर्मी के जोर को कम कर दिया। मई के महीने में तापमान हमेशा सामान्य से अधिक ही होता है। इस बार मई की शुरुआत तो चिलचिलाती गर्मी से हुई, मगर 20 मई के बाद तापमान गिरने लगा। तापमान सामान्य से भी 2 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया। महीने के अंतिम दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में उतार - चढ़ाव जारी रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ व हवाओं के पैटर्न से गर्मी का मिजाज इस बार निरंतर प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि, मानसून ने देश में वक़्त से पहले दस्तक दी है। फिलहाल यह कमजोर है। ऐसे में इंदौर सहित पश्चिम मप्र में यह 15 से 17 जून के बीच आएगा। राज्य में भी जून में इसकी रफ्तार धीमी रहेगी। अंतिम हफ्ते में इसमें सुधार होगा।

ज्ञानवापी के बाद 'काशी' की एक और मस्जिद पर शुरू हुआ विवाद, कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

यूपी के इस बड़े अफसर का 'गुरु' है आतंकी लादेन .., दफ्तर में लगा रखी है फोटो

कर्नाटक: ‘मिनी तिरुपति’ मंदिर में उपद्रवियों ने रॉड मारकर तोड़ी मूर्तियां, अज्ञात बदमाशों पर FIR दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -