पानी-पानी मुंबई, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, लोगों को समुद्र तरफ ना जाने के निर्देश
पानी-पानी मुंबई, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, लोगों को समुद्र तरफ ना जाने के निर्देश
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश कहर बनकर बरस रही है। मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने पहले मुंबई में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, किन्तु बाद में विभाग ने इसे अपग्रेड कर रेड अलर्ट कर दिया है। विभाग ने बताया कि अगले 6 घंटे में राजधानी में भारी बारिश होने की आशंका हैं।

भारी बारिश से मुंबईवासियों को कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से मुंबई के निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित रहेगा। इसके साथ ही इस दौरान बिजली सप्लाई में भी कटौती की जा सकती है। बारिश के कारण पानी की आपूर्ति में भी समस्या सामने आ सकती है। एहतियात के तौर पर लोगों को जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से मना किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मुंबई और उसके उपनगरों में निरंतर बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं हैं। यहां मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है। विभाग ने बताया है कि बुधवार को बांद्रा, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (ईस्ट), सांताक्रूज, कोलाबा, राम मंदिर, NSC (वरली) स्टेशनों पर 10CM से अधिक बारिश रिपोर्ट की गई है। बरसात के मद्देनज़र BMC ने लोगों को जरुरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को समुद्र तटों पर न जाने का आग्रह किया गया है, साथ ही जलजमाव वाले इलाकों में भी जाने से बचने का निर्देश दिया गया है।

सैनिटाइजर पर जीएसटी घटाने की मांग, वित्त मंत्रालय ने दिया ये जवाब

पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव ? यहाँ जानें आज के भाव

बाजार में रौनक, 36000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, बैंक निफ़्टी में गिरावट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -