मुंबईकरों को झेलनी होगी एक और आफत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मुंबईकरों को झेलनी होगी एक और आफत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में निरंतर हो रही बारिश के बीच आज फिर यहाँ हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को तटीय क्षेत्रों और समुद्र के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है। बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों से निरंतर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से वहां के लोग पहले से ही काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। अब मौसम विभाग द्वारा जारी की गई नई चेतावनी से उनकी समस्या बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग द्वारा जताए गए अनुमान के अनुसार, मुंबई में गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास हाईटाइड आ सकता है। इस दौरान समंदर की लहरें 4.66 मीटर तक ऊंचाई तक जा सकती हैं। संभाविक खतरे और जोखिमों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से समंदर के तट से दूर रहने की हिदायत दी है। 

इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी की गई हाईटाइड की चेतावनी के बाद मुंबई और आसपास के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गयी है। हाई टाइड की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की टीम पूरे इलाके पर निगाह रखे हुए है। इसके लिए BMC द्वारा भी विशेष उपाय किए जा रहे हैं।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, एक्सिस बैंक के शेयर में हुई बढ़त

सोने के भाव में 430 रु की बढ़त, चांदी की मांग भी बढ़ी

कपिल सिब्बल ने अपने बयान से जावड़ेकर की हालत की खराब, बोली यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -