मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग बोला- निचले इलाकों में आ सकती है बाढ़
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग बोला- निचले इलाकों में आ सकती है बाढ़
Share:

मुंबई: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अपनी चेतावनी को अपग्रेड किया है। IMD ने महाराष्ट्र कोंकण तट से सटे मुंबई सहित अन्य जगहों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है। जहां महाराष्ट्र में 10 दिन की गणेश पूजा का शुभारंभ हो चुका है।  वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

रविवार को मुंबई और ठाणे के लिए विभिन्न क्षेत्रों में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है, इसके साथ ही पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने चेतावनी दी है कि भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आने के आसार हैं और बड़े शहरों में जलजमाव हो सकता है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 25 अगस्त तक उत्तर महाराष्ट्र तट के समीप न जाएं। 

मौसम विभाग ने मुंबई में नगरपालिका सेवाओं जैसे पानी, बिजली, आदि और लोकल ट्रेनों की सेवाओं में अल्पावधि व्यवधान को लेकर भी अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने कहा कि काफी पुरानी इमारतों के गिरने की आशंका है इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में पेड़ और स्थानीय भूस्खलन हो सकता है। मुंबई ने इस अगस्त में पिछले 10 वर्षों में हुई सबसे अधिक बारिश दर्ज की है और वो दशक की एक महीने में होने वाली सबसे अधिक बारिश (46mm) का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब ही है।

विश्वभर में 2 करोड़ के पार हुआ संक्रमण का आंकड़ा

'कांग्रेस ने साकार पर किया हमला, कहा- पीएम केयर्स फंड पर प्रश्न पूछना "राष्ट्र-विरोधी"

65 वर्षीय महिला ने 14 महीने में दिया 8 बच्चियों को जन्म, बिहार से सामने आया अनोखा घोटाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -