मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
Share:

नई दिल्लीः भारत से मानसून ने तो विदाई ले ली है, किन्तु कुछ राज्यों में मौसम लगातार करवट ले रहा है। बदलते मौसम के मिजाज के बीच लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उत्तरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच मैदानों क्षेत्रों में गुलाबी ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। मौमस विभाग के अनुसार, दक्षिणी और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी देश में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। 

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, असम और मेघालय में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कर्नाटक, अंडमान-निकाबोर द्वीप समूह के भी कुछ इलाकों में पानी बरस सकता है। वहीं देश की राजधानी में अगले दो दिन में एयर क्वालिटी में काफी सुधार होने की संभावना है। केन्द्र सरकार की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ने शुक्रवार को इस संबंध जानकारी दी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली 'सफर' के मुताबिक, दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 के संकेंद्रण में पराली जलाने की हिस्सेदारी शुक्रवार को 19 फीसद रही।

पड़ोसी राज्यों में खेतों में आग लगने की मामले बुधवार को 2,912 थे जो गुरुवार को घट कर 1,143 हो गए। इसने बताया कि दिल्ली के समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार हुआ है और यह 'बेहद खराब' की श्रेणी के समीप बना हुआ है।

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम, यहां जानें ताजा भाव

गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में हुआ 2,400 करोड़ रुपये का इनफ्लो

इंडसइंड ने प्रावधानों पर विलय करने से किया इंकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -