इस पहाड़ी राज्य में बर्फबारी के बाद अब गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल
इस पहाड़ी राज्य में बर्फबारी के बाद अब गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल
Share:

देहरादून  : शहर में रविवार को गर्म हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग ने फिलहाल चार दिन तक गर्मी और बढ़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, 10 मई से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर होने तक जहां एक ओर सूरज की तपिश बढ़ गई तो दूसरी ओर गर्म हवाएं चलने लगी। लू जैसा अहसास होने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

तिरुवनंतपुरम में वैध यात्रा दस्तावेज नहीं होने के कारण श्रीलंकाई नागरिक हिरासत में

ऐसा रहा हाल-ए-मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन गर्म हवाओं की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा नजर आया। बाजारों में भी रौनक गायब दिखी। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि फिलहाल आगामी चार दिन तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। गर्मी और बढ़ सकती है। तेज गर्म हवाएं और मुश्किल बढ़ा सकतीं हैं। 

फैनी की वजह से आई तबाही को देखते हुए, यूपी और तमिलनाडु के सीएम ने दी 10-10 करोड़ की सहायता

जानकारी के मुताबिक राजधानी में भी धूप खिली रहेगी। तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। 10 मई से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। राजधानी दून में 10 और 11 मई को तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

नक्सलियों ने मचाया जमकर उत्पात, पुल निर्माण कंपनी की जेसीबी को किया आग के हवाले

चारधाम के लिए यात्री घर बैठे करा सकेंगे अपना पंजीकरण

सोन नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -