राजस्थान के कुछ जिलों में अचानक बदला मौसम धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश
राजस्थान के कुछ जिलों में अचानक बदला मौसम धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश
Share:

जयपुर : कल यानी रविवार को तपती दोपहरी के बाद शाम को अचानक मौसम ने पलटा खाया। शाम 5 बजे तेज धूलभरी आंधी चलने लगी और फुहार शुरू हो गई। आंधी चलने से कई जगह फ्लेक्स और बैनर तक उड़ गए। हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। आंधी के कारण मकानों की छतों पर सूख रहे कपड़े, चद्दरें उड़ गई। 

सीएम भूपेश बघेल की सभा से कुछ घंटे पहले, नक्सलियों ने दो स्थानों पर किये आईईडी ब्लास्ट

हुई अचानक जमकर बारिश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर-जयपुर हाइवे पर लगे फ्लेक्स और बैनर उड़ गए। कई जगह पेड़ भी गिरने की जानकारी आई। शाम 4 बजे तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन शाम को आंधी चलने के साथ ही शाम 5 बजे ही अंधेरा सा हो गया। तापमान में गिरावट हुई लेकिन हल्की फुहार के कारण उमस सी महसूस हुई। उपखंड में पिछले एक सप्ताह से तेज धूप के कारण गर्म हवाओं का दौर जारी है। 

खेलते-खेलते टब में जा डूबी दो साल की बच्ची, मौत

अचानक मौसम में आया बदलाव 

इसी के साथ मौसम के जानकारों के पश्चिमी विक्षोभ की वजह से क्षेत्र में नमी बढ़ रही है। इस कारण धूल भरी आंधी चल रही है। जानकारों की मानें तो अगले दो दिन भी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानि आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। शाम को धूलभरी आंधी चलने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक रिमझिम चलती रही। इससे सड़कें गीली हो गई। 

नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में कई यात्रियों की अचानक बिगड़ी तबियत

फ्लाईओवर के लिए कुछ इस तरह शिफ्ट किया जा रहा, 21 साल पुराना 350 टन वजनी मंदिर

गर्मी की छुट्टी में घूमने की योजना बनाने से पहले पढ़ ले यह ख़बर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -