राजधानी में बारिश के बाद गर्मी से राहत, जल्द बदल सकता है मौसम
राजधानी में बारिश के बाद गर्मी से राहत, जल्द बदल सकता है मौसम
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन रविवार को तापमान में एक बार फिर गरमाहट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान बढ़कर 39 डिग्री पहुंचने के साथ-साथ धूल भरी आंधी का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। बता दें पुरे देश में इसी तरह का मौसम बना हुआ है.

बदरीशपुरी के विकास के लिए पीएम मोदी ने मांगा जनता से सहयोग

फिलहाल ऐसा है मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को दिल्ली का तापमान बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। इस बीच आसमान मेें आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में 38-39 डिग्री तापमान के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना रहेगी। 

शाहपुरा में टंकी साफ करने चढ़ा युवक गिरा, मौत

जमकर चली हवा आंधी 

इसी के साथ गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस बीच भी 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी आ सकती है। लिहाजा, लोगों को इस बीच गर्मी में लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन धूल भरी आंधी परेशानी का सबब बन सकती है।

वाराणसी : गंगा स्नान करने आये तीन छात्रों की डूबने से मौत

भूस्खलन के कारण मनाली-मढ़ी मार्ग पर यातायात बाधित, सैकड़ों वाहन फंसे

म.प्र : प्रदेश की आठ संसदीय सीटों पर जारी है मतदान, मॉकपोल के दौरान बदलीं गई 260 वीवीपैट मशीनें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -