इस पहाड़ी राज्य में बढ़ रहा है आंधी और ओले का खतरा
इस पहाड़ी राज्य में बढ़ रहा है आंधी और ओले का खतरा
Share:

देहरादून : प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को आंधी चल सकती है। ओले गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी दून में भी हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को तेज धूप और लू ने लोगों का जमकर पसीना निकाला। 

चक्रवाती तूफान फैनी को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने जारी किया एडवांस फंड

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमिसंह नगर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री लुढ़ककर 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान गिरने के बावजूद गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। पंतनगर गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को जिले में इसी तरह गर्मी रहेगी। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर में तीन, चार और पांच मई को बारिश की संभावना है। बारिश से पूर्व तेज अंधड़ आ सकता है। 

आज पुरे विश्व में मनाया जा रहा है मजदूर दिवस, आइये जानते है इससे जुड़ी कुछ खास बातें

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तपिश और गर्म हवाएं होने के कारण सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान अधिक होने के कारण मुक्तेश्वर में भी गर्मी का एहसास हुआ। नैनीताल का अधिकतम पारा 28 और न्यूनतम 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ट्रक की टक्कर के बाद बाइक सवार के सिर पर चढ़ा पहिया, मौत

1 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ यात्रा, ऐसी होगी व्यवस्था

दो भांजों सहित मामा को इस कदर भारी पड़ गया सेल्फी का खुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -