तापमान में आई हल्की गिरावट, गर्मी का कहर अब भी जारी
तापमान में आई हल्की गिरावट, गर्मी का कहर अब भी जारी
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में दो दिन से 41 डिग्री के पार चल रहा पारा तेज सतही हवाओं के चलते लुढ़क गया है। तापमान में गिरावट के बावजूद शनिवार को भी गर्मी ने लोगों को झुलसाया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 40.7 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए एक मई से शुरू होगी हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग

फिलहाल ऐसा है मौसम 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के अनुसार, तीन मई तक तापमान में बढ़ोत्तरी ही होगी। तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार सुबह से ही सूरज की तपिश लगने लगी। हालांकि तेज हवाओं के कारण इसका असर हल्का रहा। सुबह दस बजे के बाद तो सूरज आग बरसाने लगा। हवाएं लू के थपेड़ों में बदल गईं। इस कारण गर्मी की तपिश ज्यादा महसूस हुई। 

चतरा में माओवादियों ने मचाया उत्पात, अधेड़ की गोली मारकर हत्या

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ दिल्ली में सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर रहा। रिज केंद्र पर तापमान 42.3 और पालम केंद्र पर 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों में सबसे अधिक तापमान इलाहाबाद में 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के समय सतही हवाएं चलेंगी।

पंजाब : चलती कार में लगी आग, जिंदा जला युवक

कांकेर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे कई वाहनों में लगाई आग

लगातार बढ़ रहा है देश का तापमान, आगे ऐसा रहेगा हाल-ए-मौसम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -