देश के कई राज्यों में बेमौसम बरसे बदरा, फसलों को हो रहा नुकसान
देश के कई राज्यों में बेमौसम बरसे बदरा, फसलों को हो रहा नुकसान
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के लोगों के दिन की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई। सुबह का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान के कुछ जिलों में अचानक बदला मौसम धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश

ऐसा रहा राजधानी की मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि मंगलवार से तामपान बढ़ने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने के बाद रविवार शाम को पारा 6-7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

सवर्ण आरक्षण पर मंडरा रहा खतरा, आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

देहरादून में जमकर बरसे बदरा 

इसी के साथ अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया और जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में ठंडक महसूस की गई। बारिश से दूनवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली। एक घंटे से ज्यादा समय तक लगातार झमाझम बारिश होती रही। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। आलम ये था कि दोपहर एक बजे भी राजधानी में अंधेरा छाया हुआ था और सड़क पर वाहनों को हैड लाइट जलानी पड़ी।

स्कूल की बढ़ती फीस पर लगेगी लगाम, आज सुनवाई करेगा दिल्ली उच्च न्यायालय

सीएम भूपेश बघेल की सभा से कुछ घंटे पहले, नक्सलियों ने दो स्थानों पर किये आईईडी ब्लास्ट

सेना की सुरक्षा को ताक पर रख बोली महबूबा, कहा- ये हमारा राज्य जहाँ चाहें जाएं..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -