इस कारण जल्द मिल सकती है दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत
इस कारण जल्द मिल सकती है दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत
Share:

नई दिल्ली : राजधानी-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोग परेशान नजर आ रहे है। वही मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गर्मी से राहत मिलेगी। आज सुबह से ही मौसम में गर्मी कुछ कम है। वहीं धूप भी ज्यादा तेज नहीं निकली है। 

हिमाचल में पीएम मोदी की ऐसी भाषा सुन खिल गया हर एक चेहरा

फिलहाल ऐसा है मौसम 

जानकारी के  मुताबिक मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज शाम तक बारिश भी हो सकती है। देर शाम मौसम में ठंडक भी महसूस होगी। शाम के समय हवाएं चलने की भी संभावना है। आज दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान  31.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गौरतलब है कि शुक्रवार को तो सुबह से ही उमस वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। 

पाकिस्तान ने फिर की सीमा पर तनाव कम करने की पेशकश

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

वही अब तेज हवाएं नहीं चलने से गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम होते-होते धूल भरी हवाएं चलनी शुरू हुई। हालांकि इससे तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं हुई। दिल्ली में गुरूवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान थोड़ा कम रहा। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम गुरूवार के मुकाबले अधिक रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। 

छठे चरण के चुनाव में, भाजपा और कांग्रेस शून्य सीटें जीतेंगी : अखिलेश यादव

चुनाव आयोग को राहुल का जवाब, कहा नहीं किया कोई उल्लंघन, आप ना करें पक्षपात

दीदी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार को बनाया बंधक, देर रात पुलिस ने छुड़ाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -