राजधानी में लगातार हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आगे ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी में लगातार हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहवना हो गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। सुबह-सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। नोएडा और अशोक नगर समेत के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। दिल्ली के कालकाजी विस्तार, वसंत कुंज, मुनिरका और वसंत विहार क्षेत्रों में बारिश हुई। 

प.बंगाल : अमित शाह के रोड-शो में जमकर हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इससे पहले सोमवार रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। मौसम की इस मेहरबानी के कारण 40 पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री आ पहुंचा। यह बीते तीन साल में 14 मई का सबसे कम तापमान रहा है। अगले दो दिन से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र पर होने की संभावना है।

म.प्र : आज 11 बजे 10 वीं और 12 वीं के नतीजे एक साथ घोषित करेगा माशिम

इसी के साथ अगर मौसम विभाग की माने तो, 16 मई को हल्की बारिश व गरज के साथ बूंदा-बांदी हो सकती हैं। अगले 2 दिन में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों में धूल उड़ाती हवाएं चलने की संभावना है।

ख़राब मौसम के चलते हुआ शार्ट सर्किट, सैनेटरी स्टोर में लगी आग

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, देर रात से हो रही है जोरदार बारिश

रायसेन :अचानक दुकानों में जा घुसी अनियंत्रित बस, हादसे में कई मरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -