राजधानी समेत पुरे देश को गर्मी ने तपाया, आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल
राजधानी समेत पुरे देश को गर्मी ने तपाया, आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Share:

नई दिल्ली : राजधानी समेत पुरे देश में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। दक्षिण हरियाणा में तो लू के हालात बन गए। प्रदेश में शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

चैत्र नवरात्र आज से, राजधानी में भक्तों के लिए चलेंगी विशेष बसें

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। दिल्ली में तो गर्मी ने अप्रैल में बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को वहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार व रविवार को तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। 

म.प्र के हाेशंगाबाद के में खेतों में लगी अचानक आग, कई गावों में फैली

आगे कुछ इस तरह रहेगा हाल-ए-मौसम 

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की माने तो शनिवार व रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश व 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण बढ़ते पारे में थोड़ा ब्रेक लगेगा। उसके बाद से तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आठ अप्रैल को भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।

इन देशों में भगवान को नहीं मानने पर सरेआम दी जाती है मौत की सजा

Mi A2 मिल रहा 2,000 रु कम में,अभी ख़रीदे ऑनलाइन

जबलपुर में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत एक बच्चे की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -