लगातार बढ़ रहा है देश का तापमान, आगे ऐसा रहेगा हाल-ए-मौसम
लगातार बढ़ रहा है देश का तापमान, आगे ऐसा रहेगा हाल-ए-मौसम
Share:

नई दिल्ली : राजधानी वासी अब लू के थपेड़ों के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लू चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, वहीं हीट वेव चलने की भी संभावना है। झुलसाने देने वाली गर्मी के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 

घाटी में फिर हुई बर्फबारी और हिमस्खलन, कई जगह यातायात बाधित

ऐसा रहा अब तक का मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते साल को छोड़ दें तो वर्ष 2011 के बाद यह 26 अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि यह गुरूवार के मुकाबले में थोड़ा कम रहा। अब प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में बृहस्पतिवार को 2017 को छोड़कर सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। शाम को धूल भरी हवाएं चलने के कारण तापमान में मामूली सुधार हुआ।

सामरी-शंकरगढ़ रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलटने से, 7 की मौत

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के रिज क्षेत्र पर सर्वाधिक तापमान 42.3, जबकि पालम में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी क्षेत्रों में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उतराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी व पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। सतही तेज हवाएं चलेंगी। 28 अप्रैल के बाद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 

अचानक लगाया कार का ब्रेक और फिर हो गया एक ऐसा बड़ा हादसा

चुनावी के लिए ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी को ऑटो ने कुचला

बीजापुर में नक्सलियों ने खेत में खड़े दो ट्रैक्टरों में लगाई आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -