भयानक गर्मी ने किया लोगों का हालबेहाल, आगे ऐसा रहेगा मौसम
भयानक गर्मी ने किया लोगों का हालबेहाल, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में चढ़ते पारे के कारण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस मौसम में पारा 40 पार कर गया। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि बीते आठ साल में 23 अप्रैल को इतना अधिक अधिकतम तापमान तापमान कभी नहीं रहा है, जबकि पालम केंद्र पर अधिकतम तापमान सर्वाधिक 42.5 व रिज पर 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

नशे में धुत होकर कार चलाना छात्रों को पड़ा इस कदर भारी

अब भी ब्रेक लगने की संभावना नहीं 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह तक पारे में ब्रेक लगने की संभावना नहीं है। ऐसे में एक सप्ताह तक झुलसाने देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में रविवार से ही लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को तो सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर आते-आते गर्मी लोगों को झुलसाने लगी।

वाराणसी : मोदी के खिलाफ ताल ठोंक सकती है प्रियंका, 29 अप्रैल को काल भैरव मंदिर में करेंगी पूजा

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग की मानें तो इस माह के अंत तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं होगी। 24 अप्रैल व 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 25 अप्रैल को गरजने वाले बादल विकसित होने की संभावना विभाग ने जताई है। 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही तेेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान है।

इन तरीको से बढ़ाये कंप्यूटर की स्पीड, फॉरमेट करने की नहीं है जरुरत

राहुल गांधी पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष को ना लड़ने दिया जाए चुनाव

BJP के 'राज' कांग्रेस के साथ, नाम के आगे से फिर हटाया 'चौकीदार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -