देश में गर्मी ने कड़े किये अपने तेवर, टूट गए कई रिकॉर्ड
देश में गर्मी ने कड़े किये अपने तेवर, टूट गए कई रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में गर्मी ने अपने तेवर कड़े करते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को आसमान से बरसी आग से तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 28 डिग्री दर्ज हुआ। इस तरह से दिन के साथ-साथ रात की गर्मी भी बढ़ी।

सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत कई घायल

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चार बजे के बाद आसमान में धूल का गुबार दिखाई दिया। कुछ देर बाद तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। इस कारण से भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं हुई। मौसम विभाग ने बीते सप्ताह ही तापमान मेें लगातार बढ़ोतरी की संभावना जताई थी। 

यह AC चलेगा बैटरी से, जानिए कीमत

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी से राहत के संकेत नहीं दिए हैं। आने वाले दिनों में भी गर्मी इसी तरह से परेशान करेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना जताई है। 27 व 28 अप्रैल को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। 29 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने की संभावना है। इस कारण से एक मई को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। 

संदिग्ध पत्र मिलने के बाद देश के कई धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा, विमान में लगी आग

खेत में गिरे लड़ाकू विमान जगुआर के दो ड्रॉप टैंक, ग्रामीणों में दहशत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -