होली पर इस तरह मौसम भी बदलेगा रंग
होली पर इस तरह मौसम भी बदलेगा रंग
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में मार्च में सामान्य से नीचे चल रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से ऊपर चला गया। इस तरह से मार्च के मध्य तक रही सर्दी के बाद अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। होली के दिन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले सप्ताह तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ता रहेगा। हालांकि आज हल्की बूंदाबांदी व तेज सतही हवाएं चलेंगी। 

अब निर्माणाधीन मकानों पर इस तरह से चुकाया जा सकेगा टैक्स

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कारण से तापमान में कुछ ज्यादा गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.5 डिग्री और  न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई और तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.8 डिग्री तक जा पहुंचा। 

लोकसभा चुनाव में काले धन पर रोक के लिए, आयकर विभाग ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की मानें तो बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी। अगले सप्ताह तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार के बाद बारिश की संभावना कम ही है। 

आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे सावंत, भाजपा ने किया 21 विधायकों के समर्थन का दावा

घर खरीदना होगा सस्ता, जीएसटी काउंसिल की बैठक में हुआ ऐसा निर्णय

दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, आग लगने से जिंदा जले ड्राइवर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -