इस पहाड़ी राज्य में फिर हुई बर्फबारी, देश भर में दस्तक दे सकती है ठंड
इस पहाड़ी राज्य में फिर हुई बर्फबारी, देश भर में दस्तक दे सकती है ठंड
Share:

देहरादून : प्रदेश में फिर ठंड ने दस्तक दी है। मंगलवार को मौसम का रुख बदलने के बाद राज्यभर में तापमान गिर गया है। बुधवार की सुबह भी राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही। वहीं उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बुधवार को तड़के बर्फबारी हुई। राजधानी देहरादून में भी तड़के बादल छाए रहे। जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।

जानलेवा मौसम ने देशभर में मचाई तबाही, कई लोगों की मौत

फ़िलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के यमुनोत्री क्षेत्र में झमाझम बारिश तो निचले इलाकों सहित पूरी यमुना घाटी में आसमान पर घने बादलों के बीच बूदांबांदी शुरू हुई। रुद्रप्रयाग जनपद में घने बादल छाए रहे। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश होती रही। श्रीनगर और कोटद्वार में सुबह से बूंदाबांदी जारी है। वहीं रुद्रपुर और हल्द्वानी में भी सुबह बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में फिर से ठंड लौट आई है। लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में फंसी महिला की साड़ी, सिर में आई गंभीर चोटें

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही तेज रफ्तार से आंधी चलने के भी आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को भी प्रदेशभर में बादल छाये रह सकते हैं। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होगी।

Oneplus 6T की कीमत में आई भारी गिरावट, अभी उठाए फायदा

स्कूल वैन से बाहर झांकना बच्चे को पड़ा भारी, ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

बीकानेर में आकाशीय बिजली गिरने से मासूम समेत दो लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -