राजधानी में बारिश के साथ हुई जोरदार ओलावृष्टि ने बदला मौसम
राजधानी में बारिश के साथ हुई जोरदार ओलावृष्टि ने बदला मौसम
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। दरअसल सोमवार रात विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम परिवर्तन हुआ है। इस कारण बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बता दें पिछले गुरूवार को भी मौसम का मिजाज बदला था और तेज बारिश के साथ ओले पड़े थे। इस कारण से सर्द हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया था। 

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: अदालत से वाड्रा को राहत, गिरफ़्तारी पर रोक की अवधि बढ़ी

ऐसा रहा मिजाज ऐ मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की माने तो 19, 20 और 21 फरवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 20 और 21 फरवरी को ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से बढ़े हुए तापमान पर थोड़ा ब्रेक लगेगा और मामूली गिरावट होगी। हालांकि शीत लहर जैसा प्रकोप नहीं रहेगा। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण दिन भर कभी तेज धूप तो कभी घनी काली घटाओं में सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। 

सारधा चिटफंड मामला: आज अदालत में पेश हुई कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी

आगे रहेगा मौसम का हाल 

जानकारी के बता दें रात करीब नौ बजे मौसम बदला और बारिश के साथ ओले पड़े। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग की मानें तो दो से तीन दिन अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच बना रहेगा। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट होगी।

आपके ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करती है बासी रोटी

सलमान ने पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को फिल्म से किया बाहर

एक बार फिर डीप नेक ड्रेस में सोफी चौधरी ने दिए सेक्सी पोज़ 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -