आज राजधानी समेत इन राज्यों में दस्तक दे सकती है बारिश और ठंड
आज राजधानी समेत इन राज्यों में दस्तक दे सकती है बारिश और ठंड
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में आज फिर से बारिश दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग की माने तो सुबह के समय हल्के कोहरे के बाद दिन में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन दिन बाद फिर से ओलावृष्टि हो सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली की न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

पुलवामा के बदले में जुटी भारतीय सेना, मास्टरमाइंड गाजी समेत जैश के दो आतंकी ढेर

ऐसा रहेगा आगे मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं इसी के साथ ही सुबह कोहरा रहेगा और दिन में आसमान में बादल छाए रहने के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। शाम के समय दिल्ली के मौसम में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन बुधवार और गुरुवार को गरज के साथ बारिश होने आसार रहेंगे, वहीं गुरुवार को ओलावृष्टि की संभावना रहेगी।

आज पेश होगा उत्तराखंड सरकार का आम बजट हो सकती है कई घोषणाएं

उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधर देहरादून में सोमवार को भी बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई है। 

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 4 जवान शहीद

पुलवामा में भारतीय सेना ने जैश के आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

अंतरराष्ट्रीय अदालत में आज से फिर शुरू होगी कुलभूषण जाधव मामले पर सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -