आगरा में बेमौसम चली तेज आंधी ने लोगों को किया परेशान, एक की मौत
आगरा में बेमौसम चली तेज आंधी ने लोगों को किया परेशान, एक की मौत
Share:

आगरा : शहर में शनिवार को मौसम के दो रंग नजर आए। दोपहर आग की तरह दहकी तो रात में बारिश और तेज आंधी ने लोगों को परेशान किया। गरज-चमक के साथ तेज आंधी चली। इस सीजन में पहली बार आई तेज आंधी के कारण शहर में कई जगह पेड़ टूट गए तो कई होर्डिंग धराशाई हो गए, वहीं मैनपुरी जिले में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। 

रविवार होने के बावजूद भी आज देशभर में खुले है आयकर और वस्तु एवं सेवा कर के ऑफिस

बेहद तेज गति से चली हवा आंधी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा में रात 8 बजे गरज-चमक के साथ तेज आंधी शुरू हुई। करीब एक घंटे तक चली आंधी की रफ्तार 81 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज आंधी के कारण शहर में कई जगह पेड़ टूट गए तो कई होर्डिंग धराशाई हो गए। शोरूमों के आगे रखे गए स्टैंडी और होर्डिंग गिर गए। आंधी के कारण पेड़ों से पत्ते गिरे, जिससे सड़कें पूरी तरह से ढक गईं। तेज आंधी की वजह से शहर में प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक लगभग थम सा गया।

छापों में बिना हिसाब के दस रुपए तक की बरामदगी नहीं हुई - कुमारस्वामी

जमकर हुई बेमौसम बारिश 

जानकारी के मुताबिक सीजन में पहली बार आई आंधी के बाद बारिश ने लोगों को भिगो दिया। करीब 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंधी के कारण एक घंटे तक शहर में धूल ही धूल नजर आई, लेकिन बारिश के कारण धूल से लोगों को निजात मिल गई। बारिश के बीच तेजी से चमक रही बिजली लोगों को डराती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

घाटी में अब भी जारी है मौसम की अटखेलियां, तापमान में आई गिरावट

ब्रिटिश कोर्ट ने पुछा, क्या माल्या और नीरव मोदी को एक ही जेल में रखोगे ?

पुणे में मेट्रो के खुदाई कार्य के दौरान मिली ब्रिटिश काल की सुरंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -