अगले दो दिनों में जलमग्न हो सकती है मुंबई, सीएम फडणवीस ने दी घर में रहने की चेतावनी
अगले दो दिनों में जलमग्न हो सकती है मुंबई, सीएम फडणवीस ने दी घर में रहने की चेतावनी
Share:

मुंबई: मायानगरी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। बीते दो दिनों से जारी बारिश के कारण पूरे मुंबई शहर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। घर, कार्यालय, बैंक, स्कूल यहां तक की पुलिस थाने तक में पानी भर गया है। सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही है तो मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की पटरियां पानी से लबालब है। 

मौसम विभाग मुंबई में अगले दो दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा है कि, 'मौसम विभाग आज फिर भारी बारिश की आशंका जताई है। लोगों को सलाह दी जाती है कि यदि कोई इमरजेंसी कार्य न हो तो अपने घरों में ही रहें'। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में 5 जुलाई तक इसी प्रकार के मौसम की संभावना जताई गई है। 

नवी मुंबई, ठाणे और कोंकण में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। कई फ्लाइट्स को बारिश की वजह से मुंबई से अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया है। मुंबई एयरपोर्ट से 54 फ्लाइट्स को डाईवर्ट किया गया है। बीएमसपी ने मुंबई में भारी बारिश के कारण सभी स्कूल कॉलजों को बंद करने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने भी ऐलान किया है कि आज 2 जुलाई को मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूल (प्राइवेट और सरकारी) बंद रहेंगे। 

युवाओं के लिए बम्पर भर्ती, NIT में मिल रहा सुनहरा मौका

कर्ज में गले तक डूबे अनिल अम्बानी, अब ऋण चुकाने के लिए लिया ये फैसला

जल्दी वापसी करेगा टीवी का पुराना शो 'संजीवनी', डॉक्टर्स डे पर किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -