देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आगे ऐसा रहेगा मौसम
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेजार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लू के प्रकोप को देखते हुए अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बाराबंकी में जहरीली शराब कांड में बढ़ी मृतकों की संख्या 23 हुई 

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के चुरू में इस मौसम का सबसे ज्यादा 47.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेलंगाना के रामागुंडम में मंगलवार को तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी करने के साथ अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। यहां अगले 48 से 72 घंटों में तापमान के 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 

फीड फैक्ट्री में धमाका होने से दो की मौत कई घायल

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ दिल्ली में तापमान 43.1 डिग्री  सेल्सियस रहा। इसके अलावा राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब और बुंदेलखंड का इलाका जबर्दस्त लू की चपेट में है। ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने मध्य प्रदेश में गर्मी और बढ़ा दी है। ये हालात अगले कुछ दिनों तक बने रहेंगे। राज्य में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां का तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल में जारी है सड़क हादसों का कहर फिर गई कइयों की जान

कृषि मंत्री के आश्वासन के बावजूद मध्यप्रदेश में शुरू हुआ तीन दिवसीय किसान आंदोलन

Netflix देगा इन स्मार्टफोन पर एक साल की फ्री सर्विस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -