शिमला में अचानक बढ़ने लगी पर्यटकों की संख्या से लगने लगा सड़कों पर जाम
शिमला में अचानक बढ़ने लगी पर्यटकों की संख्या से लगने लगा सड़कों पर जाम
Share:

शिमला : मैदानी इलाकों में आसमान से इन दिनों आग बरस रही है। भीषण गर्मी के बीच ठंडक की तलाश में लोगों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। ऐसे में शिमला, मनाली, धर्मशाला एवं डलहौजी में होटल सैलानियों से पैक हो गए हैं। बड़ी तादाद में पर्यटकों के आने से सड़कें जाम हो रही हैं। 

केरल : निपाह वायरस पर लगी लगाम, फ़िलहाल कोई नया मामला सामने नहीं

इस कारण लग रहा है जाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाम के कारण सैलानियों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि जाम के कारण चंडीगढ़ से शिमला पहुंचने में चार की बजाय 6 से आठ घंटे लग रहे हैं। चंडीगढ़ से मनाली एवं मनाली से रोहतांग पहुंचने में भी दोगुना समय लग रहा है। चंडीगढ़, शिमला हाईवे को फोरलेन करने के काम के कारण पर्यटन सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर रही है।

राजधानी में फिर मचाया भीषण गर्मी ने तांडव, आगे ऐसा रहेगा मौसम

इसी के साथ सोलन में फोरलेन कार्य के चलते हालात बेकाबू जैसे हो गए हैं। सूबे में 3382 होटल और गेस्टहाउस हैं। इसके अलावा 1604 होम स्टे सरकारी रिकार्ड में हैं। इनकी कुल क्षमता एक लाख बेड से ज्यादा की है। इन दिनों ये सभी पैक चल रहे हैं। देवभूमि में पर्यटकों की लगातार बढ़ती तादाद के चलते शिमला और मनाली के अलावा धर्मशाला, मैक्लोगंज और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थल भी जाम हो गए हैं। 

ट्रेन पर चढ़कर हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आया युवक, मौत

बिलासपुर के मकान में लगी आग छह माह की बच्ची और मां की मौत

गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -