उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आगे ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में गर्मी ने सोमवार को दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 जून 1945 को सबसे ज्यादा तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 

यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए दो बच्चे, मौत

जारी हुआ रेड अलर्ट 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने पहले ही 10 जून के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर रखा था। मौसम विभाग के पालम केंद्र पर अब तक का सर्वाधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 9 जून 2014 को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। हालांकि सफदरजंग में दर्ज तापमान को ही आधिकारिक माना जाता है। 

21 साल की लड़की ने घूम ली पूरी दुनिया, अब बनने जा रहा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड !

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ सोमवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक 45.6 और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 दर्ज हुआ। बीते 10 साल में जून माह में इतना अधिकतम तापमान कभी नहीं रहा। दिल्ली में मौसम विभाग का रिज केंद्र भी खासा गर्म रहा। यहां तापमान 47.9, आयानगर में 47.0 व जाफरपुर में 46.7, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 47.1, नजफगढ़ में 46.3, लोदी रोड में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

पानीपत में निर्माणाधीन फैक्ट्री में रह रहे 8 लोग आग से झुलसे

खराब मौसम और तेज बारिश की आशंका के चलते मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह

मधुमक्खियों के झुंड ने किया परिवार पर हमला, एक की मौत कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -