राजधानी में बदला मौसम का रुख, हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट
राजधानी में बदला मौसम का रुख, हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट
Share:

नई दिल्ली : राजधानी और एनसीआर में मौसम के बदले रुख ने चालीस के आस पास चल रहे पारे पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बीते दो दिनों से चल रही तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान नीचे की और चला गया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो सालों में 12 मई को यह सबसे कम तापमान रहा। 

लोकसभा चुनाव : हिंसा के बावजूद बंगाल आगे, देश में अब तक 51% मतदान

फिलहाल ऐसा है मौसम 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। वही दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.5 जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान लोदी रोड में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2018 में 12 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व 2017 में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शनिवार रात से ही तेज धूल भरी हवाएं चल रही थी। इस कारण से गर्मी का अहसास कम हो रहा था। 

हर देश में अलग तरह से मनाई जाती है रमज़ान

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

बताया यह भी जा रहा है की देर रात कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इस कारण रविवार सुबह मौसम काफी सुहावना बना रहा। ठंडी हवाएं चलती रहीं, वहीं दोपहर आते-आते यह तेज हवाओं में तब्दील हो गई। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण धूप हल्की ही निकली। इससे गर्मी कम ही महसूस हुई। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 

अब भी रेल यातायात पर नजर आ रहा है फेनी का असर, यह ट्रेन रद्द

गृह निर्माण करते समय अचानक हुआ विस्फोट, तीन लोगों की मौत

केदारनाथ में हुई बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों के लिए खड़ी की नई मुसीबत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -