राजधानी में गर्मी ने कड़े किये अपने तेवर, आगे ऐसा बना रहेगा मौसम
राजधानी में गर्मी ने कड़े किये अपने तेवर, आगे ऐसा बना रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : पिछले दो दिन की मामूली राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने फिर से अपने तेवर कड़े कर लिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में शुक्रवार की भीषण गर्मी के बाद मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने के आसार कम हैं। घने बादलों के कारण गर्मी का प्रभाव कम रह सकता है।

देश में जारी है गर्मी का कहर, अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत

तेज रफ़्तार से चलेगी आंधी 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवात की स्थिति बनने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार रात से मौसम करवट ले सकता है। शनिवार रात में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रह सकता है। 

आज आयोध्या में एक बार फिर होगा संतों का जमावड़ा

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ रविवार शाम में आंधी चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 44 और 45 डिग्री के पार जा पहुंचा। इस कारण बीते आठ सालों में 14 जून का दिन सबसे गर्म रहा। तेज धूप और दिन भर लू के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया।

गुजरात के तटीय इलाकों पर फिर से मंडराने लगा ‘वायु’ चक्रवात से तबाही का खतरा

झारखडं के सरायकेला में नक्सलियों ने किया पुलिस गश्ती दल पर हमला, पांच जवान शहीद

देश में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के चौथे दिन 140 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -