देश के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
देश के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Share:

नई दिल्ली : उत्तर भारत में हीटवेव के चलते मौसम का कहर जारी है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में पारा 47 डिग्री के आसपास रहने से आम जनता बेहद त्रस्त दिखाई दी। हालांकि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन इससे भी ज्यादा लाभ नहीं मिल सका। 

कार के दरवाजे ऑटोमेटिक बंद होने से मासूम बच्चे की दम घुटने से मौत

ऐसा रहा अब तक मौसम 

जानकारी के अनुसार भारतीय मौसम विभाग ने गुरूवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधियां चलने के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय राजधानी में भी सूरज ने अपना मिजाज तीखा बनाए रखा और कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला से आए आंकड़ों में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो अंक ऊपर है, जबकि न्यूनतम औसत 29.8 डिग्री का रहा। अयानगर और पालम के मौसम केंद्रों पर अधिकतम 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

सिरसा में दो बच्चों को डूबते देख भागे साथी 3 बच्चे, दोनों की मौत

इसी के साथ उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा, जहां सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। बांदा का औसत अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद झांसी में 47 डिग्री, आगरा में 45.5 डिग्री, प्रयागराज में 44.7 डिग्री और इटावा में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, अभी करें अप्लाई

म.प्र सरकार के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया का ट्रेन से चोरी हुआ बैग

अभी कुछ दिनों तक और परेशानी करेगी गर्मी, यह है कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -