वायु चक्रवात के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति पर पड़ा असर, इन राज्यों में देरी से बरसेंगे बदरा
वायु चक्रवात के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति पर पड़ा असर, इन राज्यों में देरी से बरसेंगे बदरा
Share:

मुंबई : वायु चक्रवात ओमान की ओर मुड़ चुका है, लेकिन इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति पर असर पड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून को मुंबई पहुंचने में एक हफ्ता और लग सकता है। हालांकि, पिछले 24 घंटे से मुंबई में प्री-मानसून बारिश हो रही है। यह बारिश शनिवार को भी जारी रह सकती है। 

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुठभेड़, अब तक दो माओवादी ढेर

इस तरह रहेगी मानसून की स्तिथि 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार केरल में मानसून एक हफ्ते देरी के बाद 8 जून को पहुंचा था। मुंबई में 10 जून तक पहुंचने वाला मानसून पहले ही एक हफ्ता लेट है। अब यह 24-25 जून तक मुंबई पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मुंबई के सांता क्रूज इलाके में रिकॉर्ड 0.3 मिमी. प्री-मानसून बारिश दर्ज की गई। जबकि कोलाबा में 6.0 मिमी. बारिश हुई। इससे शहर के तापमान में कमी आई। मानसून के आने तक इस तरह की रिमझिम बारिश होती रहेगी। 

कांकेर में देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी-दक्षिणपश्चिमी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया है।

जंगल में घूमने गए बच्चों के हाथ लगा नक्सलियों का देसी तीर बम, फटने से दो बच्चे गंभीर घायल

राजधानी में अचानक बदला मौसम, इस दिन होगी जोरदार बारिश

प. बंगाल में जारी डॉक्टरों पर हमले से देशभर में रोष, आज एक दिनी हड़ताल 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -