घाटी में लगातार चढ़ रहा है गर्मी का पारा, आगे ऐसा रहेगा मौसम
घाटी में लगातार चढ़ रहा है गर्मी का पारा, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

श्रीनगर : जम्मू में चढ़ते पारे से रविवार को भी कोई राहत नहीं मिल पाई। आलम यह रहा कि जम्मू में अधिकतम पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग ज्यादातर घरों के अंदर ही दुबके रहे। हालात गनीमत की बात यह हैं कि सोमवार तीन जून को रियासत में कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं और इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। 

पदभार संभालाते ही जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने मांगा सभी का स्नेह और आशीर्वाद

ऐसा रहा अब तक मौसम 

जानकारी के मुताबिक रविवार को भी सुबह सबेरे से ही जम्मू तंदूर की तरह तपता रहा। देखते-देखते सुबह नौ बजे के बाद ही पारा चालीस डिग्री के पार पहुंच गया। यहां पर अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई अन्य जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रिकार्ड तो हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है। 

ओडिशा में आंधी-तूफान ने मचाया जमकर आतंक, अब तक आठ लोगों की मौत

इसी के साथ जम्मू में सूर्य देव ने सुबह से ही रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश में इजाफा होता चला गया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में हर कोई झुलस रहा था। प्रचंड गर्मी से सड़कों पर जरूरी काम पड़ने पर लोग निकल पा रहे थे। बाजारों से खरीदारों की भीड़ भी गायब है।

शोपियां में मुठभेड़ के बाद कुलगाम भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर बरसाए गए पत्थर

कालेधन पर मोदी सरकार का एक्शन, स्विस बैंक के खाता धारक को भेजा नोटिस

लोकसेवा आयोग में धांधलेबाजी पर बोले सीएम योगी- प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -