इस राज्य में अगले दो दिन तक चलेगी तेज धूलभरी आंधी, हो जाये सावधान
इस राज्य में अगले दो दिन तक चलेगी तेज धूलभरी आंधी, हो जाये सावधान
Share:

अमृतसर : आज से चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में मौसम बदल सकता है। पंजाब में अगले दो दिन धूलभरी तेज आंधी के साथ कई जिलों में बारिश हो सकती है। तेज रफ्तार आंधी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में रविवार से लगातार छह दिनों तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान 'वायु' की दिशा बदल गई है। 

संसद का पहला सत्र शुरू होते ही पीएम मोदी लेंगे सबसे पहले लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ

अगले कुछ घंटों में दिखाई देगा असर 

जानकारी के मुताबिक ओमान की ओर गया साइक्लोन अगले 36 घंटे में वापस कच्छ की सीमा से टकराएगा। इसका असर पंजाब के जिलों में भी दिखेगा। राज्य के आधा दर्जन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा में पश्चिमी हलचलों के चलते 19 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 

ममता बनर्जी से बातचीत के लिए तैयार हुए हड़ताली डॉक्टर जल्द निकलेगा समस्या का समाधान

इस हिस्सों में गर्मी बरकरार 

इसी के साथ ही विभाग ने 16 से 19 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में इस माह अब तक 87 प्रतिशत बारिश कम हुई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। शनिवार को सिरसा प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बिहार में जारी है गर्मी का कहर, लू की वजह से मरने वालों का आंकड़ा सौ पार

दिमागी बुखार से बिगड़ते हालातों के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले नितीश कुमार

हालातों का जायजा लेने मुजफ्फरपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही बिगड़ गई स्तिथियां

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -