इस पहाड़ी राज्य में जल्द दस्तक देगा मानसून
इस पहाड़ी राज्य में जल्द दस्तक देगा मानसून
Share:

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून 27-28 जून तक दस्तक दे देता है। लेकिन इस बार मानसून आठ जुलाई तक आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि प्रशांत महासागर में मई तक अलनीनो का असर बना हुआ है। इसके चलते ही मानसून थोड़ा देर से पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मानसून आठ जुलाई तक उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। 

केंद्र सरकार ने जेटली का स्वास्थ्य बिगड़ने खबरों को बताया गलत

फ़िलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में मानसून की बारिश सामान्य से पांच प्रतिशत तक कम हो सकती है। हालांकि पांच प्रतिशत अधिक या कम बारिश को मौसम वैज्ञानिक सामान्य ही मानते हैं। सूर्यदेव की तपिश बेहाल करने के साथ ही गर्मी भी अभी और सताएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई तक यह क्रम जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि राज्य के शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहेगा।

मोदी जी पिछले बार से अधिक ताकत से सरकार में आए हैं : अनुपम खैर

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ देहरादून में भी तेज धूप और उमस से रविवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी में रविवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके चलते गर्मी काफी तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन लगातार गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

मालदीव दौरे से अपनी विदेश यात्रा का आगाज करेंगे पीएम मोदी

30 मई को फिर एक बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे नरेंद्र दामोदरदास मोदी

राम मंदिर को लेकर कुछ ऐसा बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -