मौसम में होगा भारी बदलाव, देश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
मौसम में होगा भारी बदलाव, देश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
Share:

अभी इन दिनों मौसम में काफी बदलाव आया है वही आने वाले समय में देश के कई भागों में मौसम को लेकर बहुत परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा कि हिमालयी इलाके में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। पिछले दिन पश्चिमी हिमालय तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज मंगलवार सहित आने वाले दो दिनों तक गरज तथा तेज हवाओं के साथ कई प्रदेशों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

पश्चिमी विक्षोभ (भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्रों में आने वाला ऐसा तूफान, जो बारिश और नमी लेकर आता है) के एक्टिव होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों वाले प्रदेशों तक, मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को भी उत्तर-पश्चिम भारत में मध्यम बर्फबारी तथा गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के कारण तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

IMD ने कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड) में मंगलवार को मध्यम बर्फबारी तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में बुधवार तक ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है। मंगलवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान में बारिश एवं ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, 24 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चले जाने के पश्चात्, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान के भी रफ़्तार से बढ़ने का अनुमान है।

10 दिन में किया 6 मासूमों का बलात्कार, लखीसराय से सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार

मीका सिंह के इस गाने में नजर आ चुकी है स्मृति ईरानी, देखकर रह जाएंगे दंग

अगर 'कोरोनिल' अवैज्ञानिक, तो बताओ पेंट से कैसे मरता है बैक्टीरिया ?, IMA से पतंजलि का सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -