कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फ़बारी, जानिए मौसम का हाल
कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फ़बारी, जानिए मौसम का हाल
Share:

नई दिल्ली: मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अब भी कहीं-कहीं बारिश हो रही है। उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहाँ पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और इसका असर मैदानी इलाकों में साफ़ नजर आ रहा है। अब ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और इस बीच दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून बरसने के लिए तैयार है। वहीं इस मानसून के चलते देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश होगी। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक देश के दक्षिणी इलाकों को छोड़ किसी भी राज्य में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

आप सभी जानते ही होंगे कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। इसके चलते इन इलाकों में तापमान के पारे में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं यहाँ अब जन जीवन भी अस्त-व्यस्त होने लगा है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के तहत पश्चिम विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की स्थिति अभी जम्‍मू कश्‍मीर के पास बनी हुई है। वहीं पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इसी के साथ एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु तक फैली हुई है। ऐसे में मौसम पूर्वानुमान में कह रहा है कि अगले 48 घंटों में पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसी के साथ तमिलनाडु और केरल में अगले चार दिन के दौरान बारिश हो सकती है। वहीं आने वाले 30 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और केरल में सामान्य से भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में 29 और 30 अक्टूबर को जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में 28 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश के आसार हैं।

दिवाली-छठ से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रद्द हुईं यह यात्री ट्रेनें

मुंबईकरों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से दौड़ेंगी सभी लोकल ट्रेनें

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, इससे पहले 1901 में हुई थी ऐसी बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -