भारत में बढ़ी आफत! इन 4 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
भारत में बढ़ी आफत! इन 4 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

पटना: भारत के कई भागों में मौसम के अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के साथ वर्षा हो रही है। इस बीच, IMD का नया अपडेट आ रहा है। IMD के मुताबिक, 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक देश के चार प्रदेशों में भारी वर्षा का अंदाजा है। ये प्रदेश हैं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा। इसके साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात तथा राजस्थान के ज्यादातर भागों में ठंड, कोहरे एवं मावठे की वर्षा का अनुमान है। IMD ने आने वाले दिनों में कई प्रदेशों में वर्षा का अनुमान लगाते हुए यलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। दिल्ली में वर्षा के हालात पर भी अपडेट जारी हुआ है। 

4 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान:-
IMD के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि 11 जनवरी से देश के पूर्वी इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ आने का अनुमान है। यह पश्चिमी विक्षोभ देश के मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में आगे बढ़ेगा एवं भारी वर्षा होगी। ओडिशा के लिए 11 एवं 12 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 जनवरी को ओलावृष्टि हो सकती है।

वही IMD के 'ऑरेंज अलर्ट' में 'बेहद खराब मौसम' की चेतावनी दी गई है, जिसमें सड़क तथा रेल बंद होने एवं बिजली आपूर्ति में रुकावट जैसे व्यवधानों का अनुमान है। इसी प्रकार बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के लिए 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही राष्ट्रीय राजधानी को लेकर अनुमान है कि शहर में वर्षा में बहुत कमी आएगी तथा 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच वर्षा नहीं होगी क्योंकि आगे कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। वहीं बादल छंटने से पारा नीचे आएगा। पश्चिमी हिमालय तथा उससे सटे मैदानी प्रदेशों राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब में जारी वर्षा का दौर थम जाएगा।

राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है वो 'अनचाहा' रिकॉर्ड, जो कोई भी बल्लेबाज़ नहीं बनाना चाहेगा

मल्टीप्लेक्स रिकवरी को टाल सकती है कोविड की नयी लहर : क्रिसिल रिपोर्ट

कोरोना से हाल-बेहाल! बीते 24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -