दिल्ली प्रदूषण के बाद, कोलकाता और मुंबई भी इस रेस में शामिल
दिल्ली प्रदूषण के बाद, कोलकाता और मुंबई भी इस रेस में शामिल
Share:

 

नई दिल्ली: हाल ही में बढ़ते प्रदूषण के कुछ मामले सामने आए है, जिसमे निजी वेदर एजेंसी स्काइमेट ने दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है. इसके मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित है. सूची में दिल्ली के अलावा कोलकाता पांचवें और मुंबई नौवें स्थान पर है. बीते शनिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 527 दर्ज किया गया है. कुछ दिन पहले आईक्यू एयर विजुअल ने भी दिल्ली की हवा को सबसे खराब बताया जा रहा है.  

वही कुछ वेदर एजेंसी स्काइमेट द्वारा जारी दुनिया के टॉप 10 प्रदूषित शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स: दिल्ली (भारत)  527, लाहौर (पाकिस्तान) 234,  ताशकंद (उज्बेकिस्तान) 185 , कराची (पाकिस्तान) 180 

जंहा मिली जानकारी के मुताबिक स्काइमेट ने रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर बनी हुई है. ऐसा पहली बार हुआ है कि राजधानी की हवा इतने लंबे समय तक खराब बनी हुई है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिल्ली में 13 जगहों पर एयर प्यूरीफायर टॉवर लगाने के निर्देश जारी किये गए है.  वहीं बीते  गुरूवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली के सभी शैक्षणिक संस्थानों और स्वच्छ ईंधन से नहीं चल रहे उद्योगों को दो दिन के लिए बंद रखने के निर्देश जारी कर चुके है. 

एयर क्वालिटी इंडेक्स          स्थिति 
 0-50                                बेहतर
51-100                         संतोषजनक
101-200                         सामान्य
201-300                         खराब 
301-400                      बहुत खराब 
401-500                         गंभीर
                            
सूत्रों के मुताबिक इस बात का पता चला है कि सुप्रीम कोर्ट में एक्सपर्ट के तौर पर पहुंचे आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर ने चीन का उदाहरण देते हुए हर 10 किलोमीटर पर एयर प्यूरीफायर लगाने का सुझाव दिया था. बता दें कि चीन ने पिछले पांच सालों एयर प्यूरीफायर की मदद से 33 प्रतिशत प्रदूषण कम किया है. 

अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा पति, ससुरालवालों ने बाँध कर पीटा

पुलिस चौकी के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

पहले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से रौंदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -