ट्रेडिशनल आउटफिट पहने पति संग शिव की आराधना में डूबी हुई नज़र आई प्रियंका
ट्रेडिशनल आउटफिट पहने पति संग शिव की आराधना में डूबी हुई नज़र आई प्रियंका
Share:

बाॅलीवुड अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निक जोनस संग सात समंदर पार रहने लगी हो लेकिन वह अपने  इंडियन कल्चर को अब तक नहीं भूल पाई है। US में रह रही प्रियंका हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। फिर चाहे दीवाली हो या होली। वहीं कल पूरा देश महाशिवरात्री के त्योहार को सेलिब्रेट किया। ऐसे में प्रियंका भी पति और ससुराल वालों संग शिव भक्ति में डूबी हुई नज़र आई। प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर में भी महाशिवरात्री की पूजा का आयोजन किया जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टा पर भी साझा की। प्रियंका और निक हाल ही में माता पिता बने हैं।

ऐसे में शिवरात्री का महत्व प्रियंका के लिए और भी खास बन जाता है क्योंकि इस बार निक और प्रियंका एक जोड़ी के साथ साथ माता पिता के रूप में भी पूजा में बैठे हैं। फोटोज के बारें में बात की जाए तो इसमें प्रियंका को पति निक जोनस के साथ ने व्हाइट कलर की बड़े से शिव जी की मूर्ति सामने पूजा करते दिखाई दे रहे है। साझा  की तस्वीर में पंडित जी विधी पूर्वक पूजा को समपन्न करवाते हुए नज़र आ रहे है।

लुक के बारें में बात की जाए तो  प्रियंका ने इस दौरान लाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट सूट पहन रखा है और दुपट्टे से अपना सिर ढक रखा है। वहीं निक कुर्ते में नज़र आ रही है। इस तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-'महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं...हर हर महादेव...हैप्पी महाशिवरात्री टू एवरीवन सेलीब्रेटिंग।' इस तस्वीर के उपरांत प्रियंका ने अपने हाथों की भी एक फोटो साझा कर दी है जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो ओम नम: शिवाय का जाप कर रही हैं।

बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई सोफी टर्नर

सामने आई SAG अवार्ड्स के विनर्स की लिस्ट, जानिए किसने जीता कौनसा खिताब

SAG Awards में यूक्रेन के सपोर्ट में उतरी लेडी गागा, कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -