थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहने नोरा फतेही ने किया 'लावणी', यूजर्स बोले- 'आग लगा दी'
थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहने नोरा फतेही ने किया 'लावणी', यूजर्स बोले- 'आग लगा दी'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के सिजलिंग अंदाज के साथ उनके किलर डांस मूव्स की भी दुनिया दीवानी है। नोरा फतेही जहां भी जाती हैं अपने बेहतरीन डांस मूव्स से धमाल मचा देती है। डांस के लिए नोरा की दीवानगी देखते ही बनती दिखाई देती है। नोरा फतेही में डांस को लेकर हमेशा से ही पैशन देखा गया है। यहां तक पहुंचने के लिए नोरा फतेही ने बहुत संघर्ष भी किया है। सोशल मीडिया पर भी नोरा फतेही बहुत सक्रीय रहती हैं।

वही इन दिनों नोरा फतेही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' जज कर रही हैं। इस के चलते उन्होंने खुद का एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें नोरा फतेही लावणी करती दिखाई दे रही हैं, वह भी हिंदी सिनेमा के हिट सॉन्ग 'सात समंदर पार' पर। नोरा फतेही शो में गीत कौर बग्गा और कैप्टन सोनाली कर संग नाचती नजर आ रही हैं। गीत शो में बतौर प्रतियोगी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही कितने जबरदस्त तरीके से मराठी फोक डांस लावणी करती दिखाई दे रही हैं। नोरा फतेही ने स्वयं यह बिहाइंड द सीन वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, "स्टेज पर अपनी जूनियर्स संग डांस करने में बहुत मजा आया। इस बार मैंने लावणी ट्राय किया। सोनाली और गीत दोनों ही जबरदस्त थीं। पीछे जो आप वीडियो में कमेंट्री सुन रहे हैं, मुझे भी वह पसंद आई है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही ने लावणी डांस 'सात समंदर पार' सांग पर किया है। इसे उदित नारायण एवं साधना सरगम ने गाया है। फिल्म 'विश्वत्मा' का यह गाना है। इस ट्रैक को आनंद वक्शी ने लिखा है। इस सांग के ओरिजनल ट्रैक में दिव्या भारती दिखाई दी थीं। वीडियो में नोरा फतेही ग्रीन क्रॉप टॉप तथा थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। बालों में पोनीटेल बनाकर और न्यूड मेकअप के साथ लुक को पूरा किया है। सोशल मीडिया पर नोरा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बबीता जी ने जेठालाल को किया बर्थडे विश, तो सोशल मीडिया यूज़र्स करने लगे खिंचाई

'अनुपमा' में होगी 2 नए किरदारों की एंट्री, शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

VIDEO! छोटी सी स्कर्ट पहन तेजस्वी प्रकाश ने लगाए जमकर ठुमके, किलर अदाओं ने किया घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -