मकर संक्रांति पर राशिनुसार पहने इस रंग के कपड़े
मकर संक्रांति पर राशिनुसार पहने इस रंग के कपड़े
Share:

जनवरी के महीने में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं. शनि मकर एवं कुंभ राशि के स्वामी हैं. इसलिए इस दिन पिता-पुत्र का मिलन होता है. इस वर्ष 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति का त्योहार रविवार के दिन मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता को माने तो मकर संक्रांति (Makar sankranti 2022) के दिन पूजा-पाठ और दान करने का विशेष महत्व शास्त्रों में वर्णित है। आज हम आपको बताने जा रहे है राशिनुसार कपड़े पहनने और दान सामग्री के बारे में.

मेष राशि: इस राशि के लोग लाल रंग के कपड़े पहनें और मच्छरदानी, तिल का दान करें।

वृषभ राशि: इस राशि के लोग सफेद कपड़े पहनें और जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, तिल का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग सफेद वस्त्र पहनें और काले तिल व मच्छरदानी का दान करें।

कर्क राशि: आज आप केसरिया रंग के कपड़े धारण करें। तिल, साबूदाने और ऊन का दान करें।

सिंह राशि: इस राशि के लोग पीले वस्त्र धारण करें। तिल, कंबल, मच्छरदानी अपनी सक्षमतानुसार दान करें।

कन्या राशि: इस राशि के लोग नीले कपड़े पहनें। क्षमता अनुसार तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला राशि: इस राशि के लोग सफेद कपड़े पहनें। तेल, रुई, वस्त्र, राई व मच्छरदानी दान करें।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग लाल वस्त्र धारण करें। कंबल, ऊनी वस्त्र किसी जरुरतमंद को दान करें।

धनु राशि: इस राशि के लोग पीले या केसरी वस्त्र धारण करें। तिल, चने की दाल का दान करें।

मकर राशि: इस राशि के लोग नीले या आसमानी कलर के वस्त्र धारण करें। तेल, तिल, कंबल, पुस्तक का दान करें।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग नीले या काले वस्त्र धारण करें। तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी, अन्न का दान करें।

मीन राशि: इस राशि के लोग पीले या गुलाबी वस्त्र धारण करना चाहिए। तिल, चना, साबूदाना, कंबल, मच्छरदानी दान करें।

मकर संक्रांति से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी सफलता

राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग पर इस दिन होगी सुनवाई

13 या 14 कब है लोहड़ी पर्व? यहाँ जानिए मुहूर्त और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -