विजयादशमी: रक्षित केन्द्र में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन
विजयादशमी: रक्षित केन्द्र में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन
Share:

भोपाल: हर साल असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी (दशहरा) को महत्वपूर्ण रूप से मनाया जाता है। आज कई जगह पर रावण दहन होगा। आज इस शुभ अवसर पर रक्षित केन्द्र नेहरू नगर में आज प्रातः शस्त्र पूजन व हवन का कार्यक्रम विधिविधान व मंत्रोपचार के साथ सम्पन्न कराया गया। मिली जानकारी के तहत शस्त्र पूजन का शुभारंभ मंत्रोपचार के साथ डीआईजी शहर श्री इरशाद वली, एसपी हेडक्वार्टर श्री रामजी श्रीवास्तव, एसपी नार्थ श्री विजय खत्री, एसपी साउथ श्री साईँ कृष्णा थोटा द्वारा किया गया।

वहीं यहाँ पुजन में मंत्रोपचार उपरांत शस्त्र पूजन किया गया और मां दुर्गा की आरती की गई। उसके बाद वाहन पूजन करने के बाद सभी अधिकारियों द्वारा थ्री नॉट थ्री व एसएलआर बंदूक से हर्ष फायर किये गये। मिली जानकारी के तहत हवन-पूजन के बाद डीआईजी श्री इरशाद वली ने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस स्टॉफ/परिवार व मीडिया साथियों एवं शहर वासियों को विजयादशमी व दशहरे की शुभकामनाएं व बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने शहर वासियों से दशहरा त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास से मनाने हेतु आग्रह किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शस्त्रपूजन कार्यक्रम में एएसपी श्री राजेश भदौरिया, एएसपी श्री रामस्नेही मिश्रा, सीएसपी श्री अभिनव विश्वकर्मा, डीएसपी लाइन श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, सीएसपी श्रीमती बिट्टू शर्मा, डीएसपी सुशील तिवारी, आरआई श्री दीपक पाटिल, इंस्पेक्टर रेडियो श्री मनोज बैस, टीआई श्री मनीष राज भदौरिया, टीआई संजू कामले एवं अन्य स्टॉफ शामिल हुआ।

MP के इन जिलों में होता है रावण पूजन, खेला जाता है घातक खेल

विजयदशमी: शस्त्र पूजन कर बोले RSS प्रमुख- हिन्दुओं को बांटने की साजिश चल रही

पुणे: दशहरे के पर्व पर महालक्ष्मी को पहनाई सोने की साड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -