आसानी से नहीं हो सकता अमेरिका में शस्त्र कानून में बदलाव
आसानी से नहीं हो सकता अमेरिका में शस्त्र कानून में बदलाव
Share:

रेंचो मिरेज/कैलिफोर्निया : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा शस्त्र कानून में कड़ापन होने पर ऐतराज जताया गया है उन्होंने हाल ही में इस बारे में कहा है कि दक्षिण कैरोलाईना के चर्च में फायरिंग के दौरान कहा कि वे सख्त कानून बनाने के पक्षधर हैं। मामले में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस में शक्तिशाली गन लाॅबी काफी सक्रिय है। जिसके चलते इस मसले पर कानून का निर्माण नहीं हो पा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा हाल ही में इस मसले पर कहा गया है कि अमेरिका बंदूक से हिंसा करने को लेकर इज़रायल, फ्रांस और जापान से भी दयनीय हालत में है। यही नहीं इस मामले में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं जताई गई।

मामले में उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में प्रत्येक नागरिक को गन रखने का अधिकार है। कई बार इसका दुरूपयोग भी हो जाता है। और कुछ लोग विरासत के तौर पर इसे रखना पसंद करते हैं। ऐसे में ये इसे रखने का लेकर अपनी शान समझते हैं। मामले को लेकर बराक ओबामा ने कहा है कि आबादी के अनुसार अमेरिका में फायरिंग से बहुत हत्याऐं होती हैं। इस दौरान ये हत्याऐं जापान की तुलना में भी अधिक होती हैं। उन्होंने हाल ही में चर्च में होने वाली फायरिंग के बाद इस तरह की बातें कहीं। वे चर्च में फायरिंग होने से दुखी भी नज़र आए। उन्होंने कहा कि गन रखने का अधिकार एक बात है और इसका हर कहीं प्रयोग किया जाना दूसरी बात है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -