रुस को सोवियत संघ नही बनाना चाहताः पुतिन
रुस को सोवियत संघ नही बनाना चाहताः पुतिन
Share:

मॉस्को। रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रुस में सोवियत संघ को वापस लाने की कोशिश नही की जा रही है। लेकिन परेशानी यह है कि कोई इस बात पर यकीन ही नही करना चाहता। ये बातें पुतिन ने एक प्रसारित डॉक्युमेंट्री में कही है। रुस-युक्रेन संकट की शुरुआत से ही पश्चिमी देशों पर आरोप लगाता रहा है कि वे शीतयुद्ध की तर्ज पर रोकटोक की राजनीति कर रहे है।

इस संकट के तहत रूस समर्थक नेता विक्तर यानूकोविच को यूरोप समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा सत्ता से हटा दिया गया था। पुतिन ने रोसिया चैनल-1 द्वारा प्रसारित डॉक्युमेंट्री वर्ल्ड ऑर्डर मे कहा है कि यूक्रेन और पूर्व सोवियत संघ के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि हमारे पश्चिमी साथी यूक्रेन के हितों के लिए काम नहीं कर रहे हैं, वे सोवियत संघ के पुनर्गठन को रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

पुतिन का मानना है कि कोई यह यकीन नहीं करना चाहता कि हम सोवियत संघ को वापस लाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। उन्होने उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में पश्चिमी हस्तक्षेप के मुद्दे पर कटाक्ष भी किया। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों को लगता है कि वो कभी गलती कर ही नही सकते। पर जब कोई जिम्मेदारी लेने की बात आती है तो वो गायब हो जाते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -