पंजाब: गरीबों को CM ने दिया बड़ा तोहफा, कहा- 'किसानों पर आईं आंच तो काट दूंगा अपना गला'
पंजाब: गरीबों को CM ने दिया बड़ा तोहफा, कहा- 'किसानों पर आईं आंच तो काट दूंगा अपना गला'
Share:

चंडीगढ़: आज चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। ऐसे में शपथ लेने के कुछ घंटों के बाद ही चरणजीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यहाँ उन्होंने कांग्रेस आलाकमान का शुक्रिया किया। इसी के साथ आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर भी बात की। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में चरणजीत सिंह चन्नी बेहद भावुक नजर आए। आप सभी को बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

वहीं शपथ ग्रहण समारोह में मीडिया से रूबरु होने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि- 'ये सरकार आम जनता की ही सरकार है। सब कुछ सविंधान के अंतर्गत ही होगा। आरोपी जेल में जाएंगे और सभी को इंसाफ मिलेगा। कोई भी बेगुनाह को सजा नहीं मिलेगी। ये किसानों की सरकार है। किसानों पर कोई आंच आएगी, तो मैं अपना गला काट कर दे दूंगा। अगर किसान डूबा, तो देश डूब जाएगा। अर्थव्यवस्था डूब जाएगी। अगर किसानी खुशहाल होगी तो ही पंजाब खुशहाल होगा। किसानों के लिए बिजली और पानी मुफ्त होना चाहिए। हमारी सरकार किसानों के बड़े बिजली के बिल माफ किए जाएंगे। अगर किसी की बिजली कटी है तो हम उसके घर बिजली बहाल करेंगे। ये पंजाब के आम लोगों की सरकार है। हम भरोसा दिलाते हैं कि किसी के साथ कुछ गलत नहीं होगा। सभी के लिए कानून एक जैसा होगा।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'किसी भी गरीब के पानी का कनेक्शन नहीं कटेगा। सभी गरीबों को मिफ्त पानी मिलेगा। सीवरेज की समस्या से लोगों को छुटाकार दिया जाएगा। रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सभी मुद्दों का समाधान होगा। रेत माफिया और अवैध खनन पर अंकुश लगाने को लेकर आज ही बड़ा कदम उठाएंगे। आने वाले दिनों में सभी मसलों का हल होगा' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'पंजाब के सभी मसलों को हल किया जाएगा बस मुझे कुछ समय दिया जाएं।' केवल इतना ही नहीं चरणजीत सिंह चन्नी ने गरीबों के लिए 5 साल का बकाया भी माफ करने का ऐलान किया है। इसी के साथ CM चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली बिलों पर भी बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा है कि पंजाब में बिजली बिलों के रेट कम किए जाएंगे।

हैदराबाद में गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ।।। की गूंज के साथ किया गया गणपति विसर्जन

क्यों फैलता है डेंगू?, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

हैदराबाद के कई जिलों में 24 और 25 सितम्बर को हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -