'हम जानते हैं कांग्रेस नेताओं को कब्रिस्तान कैसे भेजना है..', SDPI नेता के बिगड़े बोल
'हम जानते हैं कांग्रेस नेताओं को कब्रिस्तान कैसे भेजना है..', SDPI नेता के बिगड़े बोल
Share:

बैंगलोर: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के फ्रंटल संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के नेता अबूबकर कुलई ने रविवार (21 नवंबर) को ऐसा बयान दिया है, जिसपर बवाल मचना तय है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी देते नज़र आ रहे हैं। 

वायरल वीडियो में SDPI के दक्षिण कन्नड़ जिलाध्यक्ष अबुबक्कर कुलई को कर्नाटक में उन कांग्रेस नेताओं को हत्या की धमकी देते हुए सुना जा सकता है, जिन्होंने SDPI कार्यकर्ताओं को कथित रूप से प्रताड़ित किया था। कुलई ने कहा कि हम जानते हैं कि कांग्रेस नेताओं को अस्पतालों या कब्रिस्तानों में किस तरह भेजा जाता है। मंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुलै ने कहा कि वह देख रहे हैं कि कांग्रेस नेता बीते दस सालों के दौरान मंगलुरु विधानसभा क्षेत्र में SDPI नेताओं की प्रगति से किस कदर निराश हुए हैं।

कुलई ने आगे जोर देते हुए कहा कि, 'कांग्रेस SDPI के विकास को पचा नहीं पा रही है। इसलिए वे कुछ गुंडों के जरिए हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। अब तक हमने अपना सिर झुका रखा था, मगर अब हमारे पास दो ‘M’ हैं। पहला manpower और दूसरा muscle power।

उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

'हिंदुत्व पर बहस से दूर रहे कांग्रेस..', पार्टी के ही नेता ने राहुल गांधी को दी समझाइश

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा त्रिपुरा हिंसा का मामला, भाजपा बोली- खेला होबे का मतलब ही 'अत्याचार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -