हम शून्य से यहाँ तक पहुंचे, सभी को बधाइयाँ-अमित शाह
हम शून्य से यहाँ तक पहुंचे, सभी को बधाइयाँ-अमित शाह
Share:

अगरतला: त्रिपुरा विधानसभा में शानदार, प्रचंड,और ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह नये नवेले बीजेपी कार्यालय से प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा तीनो राज्यों के बीजेपी अध्यक्षों को बधाई सभी कार्यकर्ताओं को बधाई. उन्होंने कहा जनता ने पूर्वोत्तर में हिंसा करने वेलो को सबक सिखाया ये जीत बहुत अहम् है. जीत का सहरा कार्यकर्ताओ के सर बांधते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओ को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये आपकी मेहनत से मिली जीत है. उन्होंने जीत को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा ये पीएम मोदी के विकास के मुद्दे की जीत है. हम शून्य से 43 पर पहुंचे है.

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी त्रिपुरा बीजेपी को बधाई दी है साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी बीजेपी को जीत के लिए बधाईया प्रेषित की है. गौरतलब है कि त्रिपुरा में पिछले 25 साल से वाम दलों की सरकार है, लेकिन इस बार भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है.त्रिपुरा में मुकाबला लेफ्ट से था जो कि कैडर बेस्ड पार्टी है, इसलिए बीजेपी के सामने चुनोती बड़ी थी. गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 50 सीटों में से 49 में अपने कैंडिडेट की जमानत भी नहीं बचा पाई थी. 


फ़िलहाल प्राप्त रुझानों में 
त्रिपुरा -    जीत     आगे    कुल 
बीजेपी      26      17        43 
कांग्रेस      00      00        00  
लेफ्ट        08      08        16  
अन्य        00      00        00  

मेघालय-   जीत     आगे    कुल 
बीजेपी      02      02        04 
कांग्रेस      14      07         21  
NPP        08      11        19  
अन्य        13      04        17  

नागालैंड-   जीत     आगे    कुल 
बीजेपी       11      16       27
कांग्रेस       00      02       02
NPP        11      15       26
अन्य        01      03       04  

पूर्वोत्तर राज्यों में क्यों खिला कमल ?

त्रिपुरा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा- अमित शाह

कौन होगा त्रिपुरा का सीएम चेहरा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -