'50% व्यापार बढ़ा दिया चीन के साथ हमने', गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बोले केजरीवाल
'50% व्यापार बढ़ा दिया चीन के साथ हमने', गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बोले केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे है उसमें दो बातें बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं के ऊपर चीन कुछ वर्षों से आँखें दिखा रहा है। आज भी अखबार में छपा है कि चीन ने हमारे देश का कुछ हिस्सा कब्जा कर लिया है। हमारे सैनिक पूरी बहादुरी से मुक़ाबला कर रहे है बार्डर पर। 

केजरीवाल ने आगे कहा कि दूसरी ओर सभी सरकारों का फर्ज बनता है कि हम उन जवानों का साथ दें। हमारा फर्ज बनता है कि हम चीन का बहिष्कार करें उसके साथ व्यापार बंद करें। किन्तु हो ये रहा है कि हम चीन से व्यापार निरंतर बढ़ाते चले जा रहे हैं। 50 प्रतिशत व्यापार बढ़ा दिया चीन के साथ हमने। उसको हम और अमीर बनाते जा रहे हैं तथा चीन उस पैसे से बड़े-बड़े हथियार तैयार कर रहा है। हम चीन से क्या खरीद रहे है जूते-चप्पल, चश्मे, गद्दे जैसी चीजें। क्या ये चीजें हमें खरीदने की आवश्यकता है। हमारे देश में भी ये सभी चीजें बन सकती है। हमारे यहाँ बनेंगी तो रोजगार भी बढ़ेगा। करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा एवं चीन को बड़ा सबक मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में 12 लाख लोग भारत छोड़ कर चले गये। अपने देश के लोगों को बाहर भेजने के बजाय हमें ऐसा करना होगा कि बाहर जो भारत के लोग हैं वो देश के लिये कुछ ऐसा करें कि सब देश लौटे यहीं व्यापार करें। देश को आगे बढ़ाये। जनता सुप्रीम है जो जनता चाहेगी वही सरकार करेगी। 

उद्धव ठाकरे से गठबंधन पर आया अजीत पवार का बड़ा बयान

रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे स्वामी प्रसाद, दर्ज हुई FIR

एके एंटनी के बेटे ने कांग्रेस में सभी पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -