'हमें अडानी ग्रुप पर पूरा भरोसा...', विवादों में घिरे समूह को मिला इजराइल का साथ
'हमें अडानी ग्रुप पर पूरा भरोसा...', विवादों में घिरे समूह को मिला इजराइल का साथ
Share:

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से विवादों में घिरे अडानी समूह को अब इजरायल का समर्थन प्राप्त हुआ है। इजरायल ने कहा है कि उसे अडानी समूह की क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने आज बुधवार (22 फ़रवरी) को कहा है कि इजरायल द्वारा सामरिक रूप से बेहद अहम हाइफा बंदरगाह को अडानी ग्रुप को सौंपना, भारत पर उनके देश के भरोसे को प्रदर्शित करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, गिलोन ने कहा कि, 'यह हमारे दृष्टिकोण से एक बेहद अहम कदम था, क्योंकि हाइफा पोर्ट हमारी रणनीतिक संपत्ति है। अडानी ग्रुप में हाइफा पोर्ट को बंदरगाह बनाने और इजरायल और भारत के बीच व्यापार को बढ़ाने की क्षमता है।' बता दें कि गत माह अडानी समूह ने हाइफा पोर्ट का अधिग्रहण किया था। गिलोन ने कहा कि यह भारत पर इजरायल के विश्वास को दर्शाता है और इससे द्विपक्षीय कारोबार को रफ़्तार मिल सकती है। उन्होंने कहा कि, ‘यह हमारी तरफ से बेहद महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हाइफा एक सामरिक महत्व का बंदरगाह है।’ 

बता दें कि अडाणी ग्रुप ने पिछले महीने 1.2 अरब डालर में सामरिक महत्व के हाइफा पोर्ट का अधिग्रहण किया था। इजरायली दूत ने यह भी खुलासा किया कि अडानी ग्रुप इजरायल में और ज्यादा परियोजनाओं में निवेश करना चाह रहा है। गिलोन ने कहा कि, 'तथ्य यह है कि हम अपनी रणनीतिक संपत्ति (हाइफा पोर्ट) एक भारतीय कंपनी को दे रहे हैं। मुझे लगता है कि यह भारतीय समूह में हमारे गहरे भरोसे का संकेत है।"

ख़बरों में छाया BoAt के संस्थापक अमन गुप्ता का ट्वीट, इस बात की सताई चिंता

पीएम मोदी की नीतियों का मुरीद हुआ ब्रिटिश सांसद, कहा- आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था...

कर्ज में दबा पंजाब ! अर्थशास्त्रियों ने कहा - जनता से चंदा लो, दूसरे सियासी दलों से मदद मांगो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -