हमे किसी भी गठबंधन की जरूरत नही : अमरिंदर सिंह
हमे किसी भी गठबंधन की जरूरत नही : अमरिंदर सिंह
Share:

तरनतारन: पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए अमरिंदर जो की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री है उन्होंने दोहराया की पंजाब में कांग्रेस को किसी भी बठबंधन की जरूरत नही है व कांग्रेस पार्टी यहां पर अकेले ही चुनाव में अपने दमखम के साथ उतरेगी. कैप्टन अमरिंदर सिंंह तरनतारन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुखपाल भुल्लर तथा खेमकरण विधानसभा हलका के प्रभारी गुरचेत सिंंह भुल्लर की ओर से आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। कैप्टन अमरिंदर सिंंह ने रैली में कहा की कांग्रेस अकेले ही सत्तारूढ़ अकाली-भाजपा गठबंधन का सफाया करने के लिए काफी है और पार्टी की स्थिति पहले ही बहुत मजबूत है। अमरिंदर सिंह ने कहा की पंजाब में पुरे राज्यभर से भरपूर समर्थन मिल रहा है व यहां पर अब लगता है की यहां की जनता अब अकाली भाजपा गठबंधन से ऊब चुकी है और समय आने पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराएगी।

कांग्रेस इस बार यहां पर एक बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. अमरिंदर ने कहा की पंजाब में अन्य राज्यों से भिन्न हालात हैं। बिहार में कांग्रेस ने समान विचारधारा वाली पार्टियों से चुनावी तालमेल किया है लेकिन पंजाब के हालात बिहार से पूरी तरह से अलग हैं। पंजाब राज्य में कांग्रेस पार्टी को किसी गठबंधन की जरूरत नही है. कहा की पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अब बुजुर्ग हो गए है व सत्ता को संभालने की स्थिति में नही है. बादल करीब पांच बार सीएम रहे है लेकिन उनकी एक भी उपलब्धि तो बता दे. वे चुनावो से पहले  जनता से बड़े बड़े दावे करते है. आगे कहा की अबकी बार यहां पर पुनः भारतीय जनता पार्टी की जीत अंधकार में नजर आ रही है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -