41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक में कोई पदक, अनुराग ठाकुर बोले- आज फिर से ओलंपिक...
41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक में कोई पदक, अनुराग ठाकुर बोले- आज फिर से ओलंपिक...
Share:

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की प्रशंसा की। पुरुषों ने नीले रंग में जर्मनी को 5-4 से हराकर खेलों में हॉकी में 41 साल में पहला पदक हासिल किया। यहां खेल मंत्री ने अपने ट्विटर पर हॉकी टीम को बधाई दी:

केंद्रीय खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है, ‘’हमारी पुरुष हॉकी टीम ने आज फिर से ओलंपिक इतिहास की किताबों में अपना दबदबा बनाया और अपने भाग्य को परिभाषित किया! हमें आप पर बेहद गर्व है।’’ बता दें कि आठ बार की ओलंपिक विजेता तथा विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक वक़्त 1-3 से पिछड़ रही थी, मगर दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

वही भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें मिनट और 34वें मिनट) ने दो जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से ना केवल कांस्य पदक जीता बल्कि सभी का दिल भी जीतने में कामयाब रही। आस्ट्रेलिया के विरुद्ध दूसरे ग्रुप मैच में 1-7 की करारी हार के बाद भी भारतीय टीम अपने बाकी चारों ग्रुप मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही। 

2014 ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मैं हर विदेशी दौरे को इंजीनियरिंग की परीक्षा के जैसे ले रहा था: विराट कोहली

पिता कुश्ती में बढ़ना चाहते थे आगे लेकिन आर्थिक हालात के कारण रह गए पीछे, अब बेटे ने पूरा किया सपना

Ind Vs Eng: शुरू हुआ WTC का नया सेशन, जानिए 'टॉस' के साथ दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -